राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने आज अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों से नगर स्थानीय निकाय निर्वाचन 2024-25 की तैयारियों की समीक्षा की। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रदेश में नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराये जाने हेतु जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को विभिन्न दिशा निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि सभी जनपदों में बैलेट पेपर पहुंच गए हैं। उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन को सफलतापूर्वक पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने तक आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने निर्देश दिए कि बैलेट पेपर बूथ तक पहुंचाने के लिए पैकेटिंग एवं बंडलिंग सहित अन्य आवश्यक गतिविधियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों को दी जाने वाली किट्स, बैलेट बॉक्स आदि की समुचित व्यवस्था भी समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि मतदान एवं मतगणना सहित सभी गतिविधियों के लिए मतदान कर्मियों को दिए जाने वाले सभी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समय से पूर्ण किया जाए।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी, उनका रूट चार्ट, सुरक्षा दलोें एवं यातायात हेतु वाहनों की उचित व्यवस्था आदि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाए। मतदान के उपरान्त पोलिंग पार्टियों को वापस आने में काफी लेट हो जाती है, जिससे उनके वापस घर लौटने के लिए यातायात सुविधा नहीं हो पाती। पोलिंग पार्टियों द्वारा बैलेट बॉक्स वापस जमा कराए जाने के बाद उनको उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए पेमेंट बेस्ड यातायात सुविधा उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित किया जाए।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील पोलिंग स्टेशनों के लिए आवश्यक सुरक्षा बल का आंकलन एवं तैनाती पर भी विशेष बल दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर पोलिंग स्टेशन एवं पोलिंग बूथ की व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखें। क्षेत्रों के भ्रमण कर लॉ एंड ऑर्डर एवं लॉजिस्टिक्स की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पोलिंग पार्टियों के लिए उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पोलिंग स्टेशन और पोलिंग बूथों का लगातार दौरा कर नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराये जाने हेतु उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने शराब सहित अवैध मादक पदार्थों के जब्ती पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के गतिविधियों को रोके जाने हेतु प्रवर्तन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदान ड्यूटी में लगे वाहनों के ईंधन के लिए चिन्हित पेट्रोल पम्पों को पूर्व से ही उचित मात्रा में फ्यूल रिजर्व रखा जाए।

इस अवसर पर सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राहुल कुमार गोयल, संयुक्त सचिव कमलेश मेहता एवं उपसचिव वीरेन्द्र रावत सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)