राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आगामी 12 जनवरी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा देहरादून में 10 किमी दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में भारतीय सेना, इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी), उत्तराखण्ड पुलिस, सचिवालय एथलेटिक्स क्लब समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक प्रतिभाग कर रहे हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित इस दौड़ का उद्देश्य प्रदेश के सम्मानित नागरिकों को मताधिकार के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इस दौड़ में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई है, जिसके तहत अलग-अलग 5 श्रेणियों में प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले 15 विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 10 किमी दौड़ के लिए अब तक करीब 600 रजिस्ट्रेशन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा इस दौड़ में शामिल हो सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 8 जनवरी रखी गई है।

इस आयोजन की थीम स्वस्थ मतदाता- स्वस्थ लोकतंत्र रखी गई है। 10 किमी दौड़ का आयोजन हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया स्टेडियम से किया जाएगा। सर्वे स्टेडियम से न्यू कैंट रोड होते हुए प्रतिभागी राजभवन के सामने से महिंद्रा ग्राउंड के लिए जाएंगे। वहां से महिंद्रा ग्राउंड से पूरा राउंड लेने के बाद वापस सर्वे स्टेडियम के लिए प्रतिभागी 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर सकेंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)