मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में उत्तराखण्ड राज्य में औद्योगिक उत्पादों के मानकीकरण एवं गुणवत्ता हेतु राज्य स्तरीय समिति की चौथी बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान सीएस ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए। बैठक में सीएस ने उत्पादों के प्रमाणीकरण के संबंध में ग्राहकों तथा ग्राहक समूहों, जिसमें स्वयं सहायता समूह आदि भी शामिल हो, हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा उत्पादों के प्रमाणीकरण संबंधित सूचना पट जिलाधिकारी कार्यालय सहित मुख्य सार्वजनिक स्थानों पर लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों तथा उद्यमों में कार्यरत कार्मिकों को भारत मानक ब्यूरो के कार्यालयों, टेस्टिंग लेब, मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट में भ्रमण करवाने एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को अपनी प्रोक्योरमेंट पॉलिसी में प्रमाणीकरण एवं मानकीकरण को लागू करने हेतु संवेदनशील बनाया जाए।

इस दौरान बैठक में प्रमुख सचिव एल फैनई सहित भारत मानक ब्यूरो तथा राज्य सरकार के अधिकारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)