मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाने वाले 12 रैट माइनर्स को शॉल ओढ़ाकर और ₹50-50 हजार के चेक देकर कर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि रैट माइनर्स बधाई और सम्मान के पात्र हैं, इन्होंने कठिन परिस्थितयों में टनल में खुदाई, सफाई और पाइप को काटने का कार्य कर इस रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने में अन्य एजेंसियों के साथ अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
रैट माइनर्स ने राज्य में स्वागत और सम्मान होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की जान बचाने के लिए विभिन्न एजेंसियों के साथ उन्हें भी अपना योगदान देने का अवसर मिला,यह उनके लिए गर्व की बात है।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)