अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणाओं के सौ फीसदी पूरा होने तक नियमित रूप से समीक्षा की जाए। घोषणाओं को जल्द पूरा करने के लिए सभी विभागों को ऑनरशिप लेनी होगी तथा मिशन मोड पर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार का विलम्ब एवं लापरवाही स्वीकार नही की जाएगी। अपर मुख्य सचिव ने सचिवालय में मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा शीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर कार्य संपन्न करने का निर्देश दिया।

बैठक में विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप 600 अतिरिक्त विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की जा रही है। विधानसभा क्षेत्र धारचूला के तहत आपदा में अनाथ हुए बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था सहित अन्य कार्य प्रगति पर है। चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि खटीमा में नान इनवेजिव कार्डियक केयर सेन्टर हब के रूप में विकसित करने, खटीमा में ब्लड बैंक की स्थापना, पिथौरागढ़ के तहत बेस चिकित्सालय को सुचारू करने सहित इत्यादि कार्य गतिमान है।

बैठक में अपर सचिव नमामि बंसल, योगेन्द्र यादव तथा सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)