डीएवी डीबीएस एमकेपी सहित 10 कालेजो की संबद्धता एचनबीजीयू यूनिवर्सिटीज से समाप्त

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने एक बड़ा फैसला लेते हुए विश्वविद्यालय से संबद्ध 10 महाविद्यालयों की संबद्धता समाप्त कर दी है। विश्वविद्यालय के इस फैसले के बाद इन 10 महाविद्यालयों का भविष्य अधर में लटक गया है। यह सभी अशासकीय डिग्री कॉलेज है और इनकी संबद्धता समाप्त करने की सूचना गढ़वाल विश्वविद्यालय के द्वारा राज्य सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को भेज दी गई है, आगे आप इन 10 डिग्री कॉलेजों की सूची देख सकते गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की परिषद की बैठक में लिया गया, बैठक की अध्यक्षता कुलपति अन्नपूर्णा नौटियाल ने की। इन 10 डिग्री कॉलेजों से पढ़ाई कर रहे पुराने छात्र गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े रहेंगे और यहां से परीक्षा दे सकते हैं, लेकिन जो भी नए छात्र इन डिग्री कॉलेजों में एडमिशन लेंगे, उनका गढ़वाल विश्वविद्यालय से कोई संबंध नहीं रहेगा।

दरअसल इन अशासकीय डिग्री कॉलेजों को 2012 से 30 जून 2023 की अवधि तक के लिए गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने संबद्धता दी थी, पिछले दिनों राज्य सरकार की ओर से केंद्रीय विश्वविद्यालय का हिस्सा होने के कारण इन अशासकीय डिग्री कॉलेजों को अनुदान देने से हाथ खड़े कर दिए गए थे, वहीं इससे संबंधित एक मामला उच्च न्यायालय में भी चला था, इसके बाद न्यायालय की ओर से केंद्र और राज्य सरकार से निर्णय लेने के लिए कहा गया था।

यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब डिग्री कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर एडमिशन चल रहे हैं, ऐसे में इन डिग्री कॉलेजों का भविष्य अधर में लटक गया है। हालांकि डिग्री कॉलेजों के पास राज्य के किसी विश्वविद्यालय से संबद्ध होने का विकल्प बचा हुआ है। आगे देखिए 10 डिग्री कॉलेजों की सूची….

डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून

डीबीएस पीजी कॉलेज, देहरादून

एसजीआरआर पीजी कॉलेज, देहरादून

एमकेपी पीजी कॉलेज, देहरादून

डीडब्ल्यूटी कॉलेज, देहरादून

एमपीजी पीजी कॉलेज, मसूरी

महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज, सतीकुंड, कनखल, हरिद्वार

चिन्मय डिग्री कॉलेज, बीएचईएल, रानीपुर, हरिद्वार

बीएसएम कॉलेज, रुड़की, हरिद्वार

राठ महाविद्यालय, पैठाणी, पौड़ी

 

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)