गढ़वाली भाषा के दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवा के लिए उत्तराखंड भाषा संस्थान साहित्यकार नरेंद्र कठैत को लाइफ टाइम अचीवमेंट भजन सिंह सिंह पुरुस्कार से करेगा सम्मानित
उत्तराखण्ड भाषा संस्थान द्वारा साहित्यकार नरेन्द्र कठैत जी को गढ़वाली बोली भाषा में दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन एवं अनवरत इन बोली की साहित्य सेवा के लिए आपको उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान योजना के अन्तर्गत भजन सिंह सिंह पुरस्कार से अलंकृत किया जाना है। संस्थान द्वारा मा. मुख्यमंत्री व मा. भाषा मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार एवं प्रदेश के मूर्धन्य साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति में उक्त योजना के अंतर्गत चयनित साहित्यकारों को दिनांक 30 जून, 2023 को सम्मानित किया जाना प्रस्तावित है।

