एजुकेशन

आगामी 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए मशाल (टॉर्च) अब उत्तराखण्ड के कोने-कोने में घूम घूमकर रोशनी फैलाने के लिए तैयार

आगामी 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए मशाल (टॉर्च) अब उत्तराखण्ड के कोने-कोने में घूम घूमकर रोशनी फैलाने के लिए तैयार है। आगामी गुरुवार यानी 26 दिसंबर से मशाल रैली की शुरुआत हल्द्वानी से होने जा रहा है। इसके बाद सभी 13 जिलों के 99 स्थानों पर यह मशाल घूम घूमकर राष्ट्रीय खेलों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाएगी।
मशाल रैली के लिए 35 दिन का रूट प्लान तैयार किया गया है। यह मशाल रैली 26 दिसंबर से 27 जनवरी के बीच 3823 किलोमीटर का सफर तय करेगी। मशाल रैली की समाप्ति के अगले दिन यानी 28 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय खेलों का विधिवत शुभारंभ होगा। मशाल रैली के रूट प्लान में सभी 13 जिलों को कवर किया गया है। जिसमें सबसे ज्यादा 14-14 स्थान अल्मोड़ा व पौड़ी जिलों में चयनित किए गए हैं। कार्यक्रम के अनुसार मशाल रैली प्रत्येक जिले में दो से तीन दिन तक ही घूमेगी।
मशाल रैली के तय रूट के अनुसार 26-27 दिसंबर 2024 को नैनीताल जिले में हल्द्वानी, भीमताल, धारी, ओखलकांडा, बेतालघाट, भवाली, नैनीताल, कालाढूंगी, रामनगर

ऊधमसिंहनगर जिले में 28-29 दिसंबर 2024 को काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, गदरपुर, रूद्रपुर, सितारगंज, खटीमा

चंपावत में (30-31 दिसंबर 2024) बनबसा, टनकपुर, चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट

पिथौरागढ़ में (01-02 जनवरी 2025) पिथौरागढ़, मूनाकोेट, कनालीछीना, धारचूला, जौैलजीबी, मदकोट, मुनस्यारी, थल, डीडीहाट, बेरीनाग, गंगोलीहाट

अल्मोड़ा जिले में (03 से 05 जनवरी 2025) दन्या, लमगड़ा, अल्मोड़ा, ताकुला, हवालबाग, तारीखेत, तिपोला, भिकियासैंण, सल्ट, स्याल्दे, चैखुटिया, द्वाराहाट, सोमेश्वर, कौसानी

बागेश्वर जिले में (06 से 08 जनवरी 2025) गरुड़, बागेश्वर, कपकोट, ग्वालदम

चमोली में (09 से 11 जनवरी 2025) देवाल, थराली, नारायणबगड़, गैरसैंण, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, ज्योर्तिमठ, गोपेश्वर, पोखरी

रुद्रप्रयाग जिले में (12 से 14 जनवरी 2025) पोखरी, ऊखीमठ, अगस्त्यमुनि, जखोली

टिहरी जिले में (15 से 16 जनवरी 2025) घनसाली, नई टिहरी, कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर, चंबा

उत्तरकाशी में (17 से 19 जनवरी 2025) चिन्यालीसौड़, डुंडा, उत्तरकाशी, भटवाड़ी, बड़कोट, पुरोला, मोरी, नौगांव

हरिद्वार जिले में (20-21 जनवरी 2025)
हरिद्वार, भगवानपुर, रुड़की, खानपुर, लक्सर, हरिद्वार

पौड़ी जिले में (22 से 24 जनवरी 2025) पौड़ी, कोटद्वार, लैंसडौन, रिखणीखाल, बीरोंखाल, धुमाकोट, थलीसैंण, पाबौ, पौड़ी, कल्जीखाल, सतपुली, गुमखाल, यमकेेश्वर, लक्ष्मणझूला, ऋषिकेश और
देहरादून में (25 से 27 जनवरी 2025) रहेगा।

राष्ट्रीय खेल सचिवालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मशाल रैली का शुभारंभ हल्द्वानी से किया जा रहा है। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। मशाल रैली पूरे उत्तराखण्ड मेें घूमेगी। इसके साथ ही प्रचार-प्रसार केे लिए अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

#38thNationalGamesUttarakhand

#38thnationalgames #uttarakhand #sports

admin

Recent Posts

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

2 days ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…

3 days ago

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…

4 days ago

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…

4 days ago

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को मिला ‘इंटरनेशनल स्कूल’ का दर्जा

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…

5 days ago

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

7 days ago