देश में कोरोना के तीव्र संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद उसके फैलाव को देखते हुए गुरुवार को केंद्र न सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को आगाह किया। केंद्र सरकार ने कहा कि इस वैरिएंट को फैलने से रोकने के लिए सभी एहतियात बरती जाएं। सारी सावधानियों का पालन करते हुए भीड़ नियंत्रण के उपाय करें और आगामी त्योहारों को देखते हुए रात्रिकालीन कर्फ्यू समेत अन्य उपाय किए जाएं।
राज्यों को जिलों में नए मामलों के समूहों की निगरानी करने की सलाह दी गई है। केंद्र ने राज्यों को आगामी त्योहारी सीजन से पहले स्थानीय स्तर पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है। केंद्र ने कहा है कि राज्य बड़े आयोजनों के लिए सख्त नियम लागू कर सकते हैं। कंटेनमेंट को लेकर राज्यों को सलाह दी गई है कि जहां ज्यादा मरीज मिल रहे हैं, वहां कंटेनमेंट जोन और बफर जोन अधिसूचित करें। केंद्र ने कहा कि राज्य पहले टीके की खुराक का 100 फीसदी टीकाकरण सुनिश्चित करें और फिर दूसरे डोज के पात्र लोगों को तेजी से वैक्सीन लगाए।
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…
जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…
उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…
हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…