एजुकेशन

आज विश्वभर में मनाया गया पृथ्वीदिवस

World Earth Day 2024:

विश्व पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। पृथ्वी सिर्फ मनुष्यों का ही नहीं, बल्कि करोड़ों जीव जंतुओं और वनस्पतियों का भी घर है, लेकिन मनुष्य अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पृथ्वी को कई तरह के नुकसान पहुंचा रहा है। जिसके चलते बाढ़, प्रदूषण, क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी कई समस्याएं देखने को मिल रही हैं। अभी भी अगर इन समस्याओं पर ध्यान न दिया गया, तो आने वाले समय और कई खतरों की वजह बन सकता है। लोगों को पृथ्वी और प्रकृति के महत्व के प्रति जागरूक करने के मकसद से हर साल 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ डे (World Earth Day) मनाया जाता है। 

 

पृथ्वी दिवस की शुरुआत कैसे हुई?
पृथ्वी दिवस को मनाने का विचार पहली बार 1969 में यूनेस्को सम्मेलन में शांति कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल (John McConnell) द्वारा दिया गया था। शुरू में, इस दिन को मनाने का उद्देश्य पृथ्वी का सम्मान करना था। 22 अप्रैल, 1970 को सबसे पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका में पृथ्वी दिवस मनाया गया था। 1990 में डेनिस हेस (Denis Hayes ) ने विश्व स्तर पर इस दिन को मनाने का प्रस्ताव रखा जिसमें 141 देशों ने भाग लिया। साल 2016 में, पृथ्वी दिवस को जलवायु संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया गया। वर्तमान में, पृथ्वी दिवस नेटवर्क 190 देशों में 20,000 साझेदारों और संगठनों में फैला हुआ है।

वर्ल्ड अर्थ डे 2024 की थीम
हर साल वर्ल्ड अर्थ डे को एक थीम के साथ मनाया जाता है। साल 2024 में इसकी थीम है- ‘प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक’ इस थीम का उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करना और उसके ऑप्शन्स की तलाश पर जोर देना है। साल 2023 की थीम “Invest In Our Planet” थी।

पृथ्वी दिवस मनाने की वजह
पृथ्वी दिवस पर लाखों लोग मिलकर प्रदूषण और उसके खतरा पहुंचाने वाली चीज़ों, वनों की कटाई जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए इकट्ठा होते हैं। इस मौके पर दुनियाभर में तरह- तरह के कार्यक्रमों की मदद से लोगों को पर्यावरण से होने वाले खतरों से बारे में बताया जाता है और उन्हें पृथ्वी को बचाने के प्रयासों के प्रति जागरूक किया जाता है।

हैप्पी अर्थ डे 2024। आज के वार्षिक अर्थ डे में गूगल ने अपना डूडल में पृथ्वी से हवाई तस्वीरें पेश की गई हैं, जिसमें कुछ ऐसे क्षेत्रों पर प्रकाश डाला गया है जहां अधिक टिकाऊ भविष्य की दिशा में प्रगति हुई है।

admin

Recent Posts

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हुआ भव्य स्वागत

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…

9 hours ago

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…

2 days ago

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

2 days ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

3 days ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ ओवरसब्सक्राइब

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…

6 days ago